Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 के पहले मैच में शनिवार को खेले गए मैच में आदित्य किचन गैलरी ने सतगुरू फूड प्रोडक्ट्स इलेवन को सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में जीटीबी वारियर्स ने शिशवेंद्र इलेवन को 50 रन से हराया।
सप्रू मैदान पर पहले मुकाबले में सतगुरू फूड प्रोडक्ट्स की टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उत्कर्ष तिवारी ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी आर्यन और अखिलेश ने दो-दो विकेट हासिल किए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य किचन गैलरी ने 12.4 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अवयक्त पांडे ने नाबाद 62 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश और आकाश गौर को एक-एक विकेट मिला। अवयक्त पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में जीटीबी वारियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाए। शिवांशु सचान ने 41 रन व दिव्यांश साहू ने 42 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुमित यादव ने तीन और श्री ओम ने दो विकेट लिए। जवाब में शिशुवेन्द्र इलेवन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मिशम अब्बास ने चार विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


