कल से कमला क्लब में होंगे अंडर-23 महिला क्रिकेट ट्रायल
Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीपीए) की ओर से कमला क्लब में शनिवार को अंडर-19 महिला ट्रायल का समापन हुआ। इसमें 100 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और यूपीसीए की महिला चयन समिति के सामने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम दिखाया। रविवार से कमला क्लब में अंडर-23 वूमेंस के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 200 महिला खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। कमला क्लब में हुए ट्रायल में नेट्स पर बारी-बारी महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने परखा। जोनल ट्रायल में खुद को साबित करने वाली महिला क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उप्र की महिला टीम में शामिल किया जाएगा।


