Friday, May 8, 2026
HomeखेलKanpur : अभिजीत के ऑलराउंड प्रदर्शन से फ्रेन्डस क्लब सेमीफाइनल में

Kanpur : अभिजीत के ऑलराउंड प्रदर्शन से फ्रेन्डस क्लब सेमीफाइनल में

Kanpur । सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली व बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें फ्रेन्डस क्लब ने टाइटंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएन टाइटन्स की टीम 24.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अविनाश सिंह ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिजीत कुमार ने चार विकेट झटके, जबकि राजेंद्र तिवारी ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेन्डस क्लब की टीम ने 15.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिजीत कुमार ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि हसीन अहमद ने 41 रन नाबाद और शहवाज ने 24 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई, तो गेंदबाजी में केएन टाइटन्स की ओर से विष्णु ने चार विकेट हासिल किए। अ​भिजीत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!