Kanpur। केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में वंडर वुमंस ने यशराज क्लब को चार विकेट से मात दी। जीत में प्रियांशी सिंह ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। तो दूसरे मैच में एसएस क्लब ने कैंट लायंस को 86 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर साउथ ने डायमंड क्लब को 57 रन से पराजित किया। चौथे मैच में पीएसी क्लब ने कानपुर क्रिकेटर्स को 15 रन से मात दी।

सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। समीर सिंह ने 36, निर्भय सिंह यादव ने 26 रन बनाए, तो वंडर वुमंस की ओर से गेंदबाजी में प्रियंका चौरसिया और पूजा यादव ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में वंडर वुमंस ने 26.1 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जीत में प्रियांशी सिंह ने 74 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सिमरन भाटी ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यशराज क्लब से नितिन ने दो को आउट किया।
पीएसी मैदान पर दूसरे मैच में एसएस क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। टीम से सत्यम यादव ने नाबाद 104 रन और आशुतोष गौरव ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, तो गेंदबाजी में कैंट लायंस से शिशिर व आकाश ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंट लायंस की टीम 17.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। आकाश साहू और अभिषेक सिंह ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एसएस क्लब की ओर से अखिल यादव ने चार विकेट झटके।
तीसरे मैच में कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर साउथ ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन बनाए। सागर शर्मा ने 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, तो गेंदबाजी में डायमंड क्लब से हर्ष, नागेंद्र व विभव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में डायमण्ड क्लब की टीम 29.5 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिन तिवारी ने 39 और आदित्य तिवारी ने 35 रन बनाए, तो कानपुर साउथ की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष पाण्डे ने छह विकेट हासिल किए।
चौथे मुकाबले में श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर पीएसी क्लब ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। टीम से आदित्य पाण्डे ने 40, संदीप मित्तल ने 39 और अनमोल रतन ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 34.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। ध्रुव तोमर ने 73 और प्रशांत अवस्थी ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पीएसी क्लब की ओर से आदर्श जायसवाल ने चार विकेट हासिल किए।


