मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
कानपुर

Kanpur : ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Akash Chaudhary

Kanpur । डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज,में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुदर्शन नारायणन (सतत ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर)के द्वारा किया स्वागत एवं परिचय विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

#kanpur कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा कनिष सिंह (कक्षा 12) एवं अपर्णा पांडेय (कक्षा 12) ने प्रस्तुत की।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने विज्ञान और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन कर उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता और तकनीकी समझ का परिचय दिया।

लोक मिश्रा (कक्षा 11) ने “ऑक्सीमेकर” मॉडल प्रस्तुत किया, जो वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में कार्य करता है। आदित्य सिंह (कक्षा 11) ने ऐसा रेफ्रिजरेटर बनाया, जिसमें किसी भी प्रकार की गैस का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आदित्य पांडे (कक्षा 11) ने ऐसी तकनीक प्रदर्शित की, जो इलेक्ट्रिक वाहन में प्रयुक्त बिजली को पुनः उपयोग में लाने में सहायक है।

सांची (कक्षा 4) और धार्मिक गुप्ता ने “वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट” विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। रुद्रिका गुप्ता (कक्षा 5.) ने “रोबोटिक हैंड” मॉडल प्रदर्शित किया।सिमरन साहू (कक्षा 5.) ने “वॉटर प्यूरीफायर” तैयार किया। अनय सिंह ने “ए.आई. प्रेजेंटेशन” द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता बताई। अर्पित तिवारी ने “सोलर सिस्टम” का सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, सभीशिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *