Tuesday, September 8, 2026
HomeखेलKanpur : दिल्ली में दम दिखाएंगे यूपी के 51 पावरलिफ्टर

Kanpur : दिल्ली में दम दिखाएंगे यूपी के 51 पावरलिफ्टर

Kanpur । दिल्ली में 9 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग व नेशनल बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय टीम मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 44 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग के साथ बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। पुरुष वर्ग में आनंद कुमार, यश, मोहित कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार गुप्ता, पारस गोस्वामी, अनुराग सिंह, विशाल, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, नितिन यादव, विक्रांत पांडेय, दीपक यादव, वसीम मंसूरी, अंश उपाध्याय, विजय जायसवाल, रोहित, प्रियांशु, सूरज दिवाकर, कृष्ण सोनकर, आयुष गौरव, विवेक वर्मा, मनीष, सर्वग्य सिंह, जामिन हुसैन, सुधांशु आर्य, उज्ज्वल तिवारी, उद्भव यादव, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, शिवांग यादव, आदित्य पटेल, मोहम्मद लिबरान खान, मोहम्मद अयान, श्रेयांश मौर्या, विराट बाजपेई, प्रखर सिंह बघेल, नीरज कुमार, देव पटेल, रामजे राजपूत, कुशाग्र चौधरी, कृष्णा राज, शुभंकर कुंडू, देव राज कन्नौजिया, मनीष मिश्रा, लखविंदर, पीयूष पाठक, अविरल चतुर्वेदी और विकास कुमार यादव शामिल हैं।
महिला वर्ग में उर्वशी चंद्रा, सुप्रिया सिंह, प्राची सिंह ठाकुर, लोवेली गंगवार, दिवा अडवानी, श्रेया यादव और शिवानी वर्मा यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम के कोच राजेंद्र कुमार (हापुड़) और मैनेजर डॉ. अनूप कुमार (सीतापुर) हैं। टीम के रवाना होने के दौरान उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला, अध्यक्ष उमेश शुक्ला, राजेश, कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सौरभ गौड़, मनीष मिश्रा मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...