Thursday, May 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : नहर में गिरी बस की छत पर चढ़कर बचाई जान,...

Kanpur : नहर में गिरी बस की छत पर चढ़कर बचाई जान, 20 मजदूरों का रेस्क्यू,देखे विडीयो

 

 

डंपर से टकराने के बाद बिधनू में हुआ हादसा, एक घंटे चला बचाव अभियान; हाईवे पर 10 किमी जाम

Kanpur । बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस डंपर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर खिड़कियों से निकलकर बस की छत पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में सभी मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

#kanpur
Oplus_0

पुलिस के मुताबिक, कुढ़नी से मजदूरों को लेकर प्राइवेट बस रानियां स्थित ट्राई डेंट कंपनी जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे बिधनू नहर के पास सामने चल रहे डंपर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस करीब 10 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

#kanpur

बस के पानी में गिरते ही मजदूर किसी तरह खिड़कियों से बाहर निकले और बस की छत पर चढ़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बचाव टीम ने सीढ़ियां लगाकर एक-एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और सीएफओ दीपक शर्मा की निगरानी में एनएचएआई की क्रेन समेत तीन क्रेन और दो हाइड्रा मशीनों की मदद से करीब एक घंटे बाद बस को नहर से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचीं पांच एंबुलेंस से सभी घायलों को बिधनू सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया, जिससे हमीरपुर की ओर पतारा तक और कानपुर की ओर रमईपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बाद में बस हटने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!