Tuesday, May 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : दुष्कर्म-हत्या कांड के आरोपितों पर चला बुलडोजर

Kanpur : दुष्कर्म-हत्या कांड के आरोपितों पर चला बुलडोजर

 

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई, ग्राम समाज की 13 बिस्वा जमीन कराई गई मुक्त

Kanpur । बिधनू थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध के आरोपितों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। न्यायालय के आदेश पर ग्राम समाज की जमीन पर बने अवैध मकान और ट्यूबवेल को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।
बुधवार को नायब तहसीलदार राजेश तिवारी, आरआई रामभवन सिंह, लेखपाल कल्पना सिंह व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव पहुंचकर कार्रवाई की गई। करीब 13 बिस्वा जमीन पर बने निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया गया और खाली कराई गई जमीन ग्राम प्रधान मुनेश कुमार को सौंप दी गई।

मामला 16 मार्च का है, जब 11 वर्षीय बालिका खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित शनि ने अपने भाइयों कमल और आशीष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया गया था।

घटना के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ा था।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद आदेश मिलने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!