Tuesday, October 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : आरटीई में दाखिला दें, वरना मान्यता होगी निरस्त

Kanpur : आरटीई में दाखिला दें, वरना मान्यता होगी निरस्त

20 प्रमुख निजी स्कूलों को एडीएम सिटी की सख्त चेतावनी, लंबित प्रवेश तत्काल पूरा करने के निर्देश

Kanpur।  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवंटित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने 20 प्रमुख निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवंटित बच्चों को तत्काल प्रवेश दें, अन्यथा मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए एडीएम सिटी ने कहा कि पात्र बच्चों को दाखिला देना विद्यालयों का कानूनी दायित्व है। आवंटन के बाद भी बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रवेश के लिए परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को लंबित प्रवेश तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

एडीएम सिटी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी पात्र बच्चे को उसके शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
इन स्कूलों को चेतावनीप्रशासन ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की विभिन्न शाखाओं, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की शाखाओं, केम्ब्रिज हाईस्कूल, एनएलके पब्लिक स्कूल, एनएलके वेद स्कूल, तेजस हाईस्कूल, ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन्स स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल और डीपीएस कल्याणपुर समेत 20 विद्यालयों को चेतावनी दी।

एडीएम सिटी ने बताया कि जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आरटीई के तहत प्रवेश नहीं मिलने की शिकायतें आती हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विद्यालयों को अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो नियमानुसार मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...