Sunday, October 11, 2026

मारपीट के दौरान चली गोली, असलहा बरामद; घायल की हालत खतरे से बाहर

Kanpur । चमनगंज में मारपीट और गाली-गलौज के दौरान तीन लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से शहजाद आलम घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की देर रात चमनगंज थाना क्षेत्र में हुई। मारपीट और गाली-गलौज के दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की गई, जिसमें शहजाद आलम घायल हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...