Monday, October 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : छठ घाट पर विराजेंगे सात घोड़ों वाले सूर्यदेव

Kanpur : छठ घाट पर विराजेंगे सात घोड़ों वाले सूर्यदेव

 

रविदासपुरम में 3.50 लाख रुपये से अधिक की लागत से होगा सुंदरीकरण, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया भूमि पूजन

Kanpur । छठ महापर्व पर रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट की छटा निराली होगी। यहां सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही घाट और आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। सोमवार को गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत कराई। इस परियोजना पर 3.50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

आस्था के केंद्र को मिलेगा नया स्वरूप

#kanpur

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-09 स्थित रविदासपुरम छठ पूजा घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित होने से धार्मिक स्थल को नया और आकर्षक स्वरूप मिलेगा। सात घोड़ों पर सवार सूर्यदेव की प्रतिमा घाट के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। विधायक ने कहा कि छठी माई के भक्तों की आस्था को समर्पित यह कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।

छठ व्रतियों की सुविधाओं पर जोर
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा, स्वच्छता और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए घाट के आसपास साफ-सफाई, सुंदरीकरण और जरूरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रयास है कि छठ पर्व तक श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

भूमि पूजन के दौरान स्थानीय पार्षद वीरेन चौहान, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री जेपी गौड़, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष रामलखन यादव, जामवंत उपाध्याय, केएल कुशवाहा, मंजू देवी, संजू देवी, सुनीता सिंह और नेहा कुशवाहा समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...