Sunday, October 11, 2026
HomeकानपुरKanpur।: कानपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा 37वां हिंदू आध्यात्मिक एवं...

Kanpur।: कानपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा 37वां हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला

 

पांच दिवसीय मेले में रोज होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम

Kanpur/ लखनऊ। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की ओर से कानपुर में 26 से 30 नवंबर तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा।

बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होने वाला यह मेला संस्थान की ओर से आयोजित होने वाला 37वां मेला होगा।
संस्थान के सचिव नवेंदु के अनुसार, फरवरी 2009 से वर्ष 2025 तक देश के 15 प्रदेशों में 36 मेलों का आयोजन किया जा चुका है।

पांच दिवसीय मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक समरसता, सेवा और भारतीय संस्कृति से जुड़े आयोजनों पर जोर रहेगा।

मेले के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम

मेले के कार्यक्रमों की शुरुआत 26 नवंबर को वृक्ष-गो-तुलसी वंदन से होगी। इसके बाद विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा प्रदर्शनी का शुभारंभ और मां गंगा की आरती आयोजित की जाएगी।

27 नवंबर को कन्या वंदन, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्घाटन समारोह होगा।
28 को आचार्य वंदन, आध्यात्मिक जागरण समारोह और करौली सरकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन शाम को भजन का कार्यक्रम भी होगा।

29 नवंबर को मातृ-पितृ वंदन, विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। मेले के अंतिम दिन 30 नवंबर को समापन समारोह के साथ परमवीर वंदन, कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा।

मेले से पहले प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों और मंदिरों में कन्या वंदन एवं कन्या पूजन के कार्यक्रमों के जरिए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...