बकोठी स्थित जिला कार्यालय में हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर
Kanpur । संगठन को नई धार देने और पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। मंगलवार को बकोठी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनसे संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा मंच के उपाध्यक्ष विनोद गंगवार मौजूद रहे।

कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विपनेश कटियार (डब्बन) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया और उनसे पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने की अपेक्षा जताई गई।बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहा।
पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर राहुल कटियार, जिलाध्यक्ष, चिकित्सा मंच, अपना दल (एस), कानपुर ग्रामीण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है।


