Monday, April 27, 2026
HomeखेलKanpur : मेटाडोर के अविरल और ब्लू वारियर्स के स्वर टंडन का...

Kanpur : मेटाडोर के अविरल और ब्लू वारियर्स के स्वर टंडन का जलवा, टी-20 लीग में चमके सितारे

Kanpur । कानपुर क्रिकेट टी-20 लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में मेटाडोर और ब्लू वारियर्स एकादश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल एकादश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें अभिलाष (60) ने पारी को संभाला। जवाब में मेटाडोर एकादश ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

मेटाडोर की ओर से अविरल (94) ने डटकर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। मैच में अर्धशतक लगाने वाले अविरल मैन आफ द मैच चुने गए। वहीं, दूसरे मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें सौरभ (43) और गुरविंदर (33) की पारियों ने टीम को संभाला।

जवाब में ब्लू वारियर्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य को हासिल किया। वारियर्स के स्वर टंडन (77) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को आठ विकेट की बड़ी जीत दिलाई। इसके लिए स्वर को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!