Sunday, October 25, 2026
HomeखेलKanpur : जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीमें घोषित

Kanpur : जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीमें घोषित

100 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दम, 30 अक्टूबर से हरदोई में होगी प्रतियोगिता

Kanpur। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 24 अक्टूबर को जूनियर वर्ग की बालक और बालिका वर्ग खो-खो की टीम का चयन ट्रायल हुआ। चयनित खिलाड़ी 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक हरदोई में होने वाली प्रथम जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अश्वनी मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में 100 से ज्यादा बालक व बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

#kanpur

प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। बालिका वर्ग की टीम में सुहानी गौतम, पावनी, वैष्णवी, सौम्या, महिका, महक, खुशी, आराध्या बाजपेई, अमृता, गुनगुन, महिमा, अमिता, मानसी, दीपाली व सान्वी तथा बालक वर्ग की टीम में प्रांजुल, अथर्व त्रिवेदी, अथर्व गुप्ता, देवांश, सुयश, शौर्य, कृष्णा, तन्मय, गौरव, शिखर, अश्वनी, ईशान, कृष्णा, मनीष व शिवम का चयन हुआ है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...