Saturday, October 24, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू में 26 से सजेगी महिला शतरंज की बिसात

Kanpur : सीएसजेएमयू में 26 से सजेगी महिला शतरंज की बिसात

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 26 से 29 अक्तूबर तक उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर क्षेत्र के 37 से अधिक विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ी अपनी चालों से प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देंगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय कपूर उपस्थित रहेंगे।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी अपनी रणनीतिक समझ, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के खेल सचिव शुभम हजारिया और टूर्नामेंट समन्वयक सौरभ तिवारी संभाल रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...