अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम, चिंटल्स स्कूल ने जीता खिताब
Kanpur । सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचएस गुरुकुलम में आयोजित अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में श्रीराम एजुकेशन सेंटर की बालिका टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में शहर के 16 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में चिंटल्स स्कूल की टीम ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
श्रीराम एजुकेशन सेंटर की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और संघर्षशीलता के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल शिक्षकों को भी बधाई दी और खिलाड़ियों से आगे की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


