योगासन चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज दूसरे और आदि योगी ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा
Kanpur । जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सीएसजेएम विश्वविद्यालय ने 10 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। डीएवी कॉलेज नौ स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और आदि योगी ग्रुप सात स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। रविवार को खलासी लाइन स्थित एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में कानपुर योगा एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. उमेश पालीवाल ने किया। समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी रवि बाजपेयी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों के जरिए संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीव निगम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य योगासन खेल को बढ़ावा देने और लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना है।इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीव निगम, महिला वर्ग की सचिव सोनाली धनवानी, आयोजन सचिव अमित कुमार और योगाचार्या नेहा गुप्ता समेत पूनम बाजपेई, अर्पित तिवारी, कंचन गुप्ता और तुषार अग्रवाल मौजूद रहे।


