Monday, April 27, 2026
HomeखेलKanpur : अक्षय शुक्ला के शतक से यूनिक एकादश जीता

Kanpur : अक्षय शुक्ला के शतक से यूनिक एकादश जीता

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में सोमवार को पांच मुकाबले खेले गए। इसमें यूनिक, टाइटंस, एथलेटिक्स, जेडी एकादश और इलेवन स्टार एकादश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। लीग चरण में खेले गए मुकाबलाें में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का बोलबाला रहा और खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

पीएसी मैदान में यूनिक एकादश ने 34 ओवर में सात विकेट पर 256 रन बनाए। इसमें अक्षय शुक्ला ने 108 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत किया। जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन 28.4 ओवर में 135 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में यूनिक के आगाज ने तीन, सौरभ, अभिषेक और तरुणदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बदौलत यूनिक ने मुकाबले में 151 रनों की शानदार जीत दर्ज की।

मैच में शतक लगाने वाले अक्षय को मैन आफ द मैच चुना गया। एवरेस्ट मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में कानपुर टाइटंस ने एसएस एकादश को नौ विकेट से पराजित किया। राम लखन भट्ट मैदान में हुए तीसरे मुकाबले में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 49 रन से कानपुर जिमखाना को शिकस्त दी। चंद्रा मैदान में खेले गए चौथे मुकाबले में जेडी एकादश ने 27 रन से स्पार्क एकादश और मंधना स्थित गीता देवी मैदान में इलेवन स्टार ने 35 रन से गांधीग्राम एकादश को हराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!