विनायक ने दागे चार गोल, मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Kanpur । कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन-3 बालक वर्ग ओपन-2026 में तीसरे दिन शनिवार को सात लीग मुकाबले व एक क्वार्टर फाइनल खेला गया। लीग मुकाबलों में डीपीएस मेरठ, डीपीएस वाराणसी, डीपीएस फिरोजाबाद, डीपीएस हल्द्वानी, डीपीएस आगरा, डीपीएस रानीपुर हरिद्वार, डीपीएस प्रयागराज ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। जबकि, एकमात्र क्वार्टर फाइनल में मेजबान डीपीएस कल्याणपुर ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले लीग मुकाबले में डीपीएस वाराणसी ने डीपीएस रुड़की को 3-1 से मात दी, जीत में डीपीएस कल्याणपुर के लिए यश ने दो, काव्यांश ने एक गोल किया। दूसरे मुकाबले में डीपीएस इंद्रानगर व गोमतीनगर के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। तीसरे मुकाबले में डीपीएस मेरठ व बरेली का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। चौथे मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस गोमतीनगर को 5-1 से मात दी, जीत में विनायक ने दो, विराज, अस्मित व वैदिक ने एक-एक गोल किया।
पांचवें मैच में डीपीएस बरेली ने डीपीएस इंद्रानगर को 4-0 से पराजित किया, मेरठ की जीत में अदव्य ने तीन व शिवांक ने एक गोल दागा। छठवें मुकाबले में डीपीएस मेरठ ने डीपीएस गोमतीनगर को 3-0 से पराजित किया, जीत में अनर्व ने दो व अथर्व ने एक को किया। सातवें मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस इंद्रानगर को 3-0 से मात दी, जीत में युवान, अस्मित व अविरल ने एक-एक गोल किया।
देर शाम एकमात्र क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीपीएस कल्याणपुर और डीपीएस फिरोजाबाद के बीच खेला गया। इसमें डीपीएस कल्याणपुर से विनायक और विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिरोजाबाद को 6-0 से करारी शिख्स्त दी। कल्याणपुर की जीत में विनायक ने चार व विराट ने दो गोल कर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया। बाकी के अन्य क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।


