Saturday, October 24, 2026
HomeखेलKanpur : बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन और फातिमा कॉन्वेंट ने जीते खिताब

Kanpur : बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन और फातिमा कॉन्वेंट ने जीते खिताब

Kanpur । मेहरबान सिंह का पुरवा के मोहनपुरम स्थित सीएचएस गुरुकुलम में आयोजित दो दिवसीय ओपन इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को हुए। इसमें बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल बैकुंठपुर और बालिका वर्ग में फातिमा कॉन्वेंट अशोक नगर ने चैंपियन का खिताब जीता।

23 से 24 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 16 और बालिका वर्ग के 12 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल ने डस्ट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में फातिमा कॉन्वेंट ने ऑक्सफोर्ड स्कूल श्याम नगर को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के मुकाबले भी खेले गए, इसमें बालक वर्ग में 10 इंटरेस्ट स्कूल रतनलाल नगर और बालिका वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति विज, कानपुर सहोदय की अध्यक्ष व स्कॉलर मिशन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रीता सक्सेना ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार 25 अक्तूबर को किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...