Kanpur । कोच्चि में 28 अक्टूबर को होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में इस बार कानपुर की निशा वर्मा समेत उत्तर प्रदेश की दस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने जानकारी दी कि अगल वर्ष डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन के लिए इस बार यूपी की दस महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें कानपुर की दाएं हाथ की बल्लेबाज निशा वर्मा, अयुषी सोनी, सोनम यादव, वर्निका सिंह, संध्या छेत्री, चांदनी शर्मा, सोनाली सिंह, भारती सिंह, कल्पना सिंह, रेखा सिंह और निशा वर्मा को शामिल किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनमें कई खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की पसंद बन सकती हैं। निशा के चयन पर यूपी टी-२० लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव दिनेश कटियार ने बधाई दी।
Kanpur : निशा समेत दस खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल नीलामी में शामिल

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

