Wednesday, April 15, 2026
HomeभारतNew Delhi : सबसे ज्यादा भारतीय सऊदी अरब की जेलों

New Delhi : सबसे ज्यादा भारतीय सऊदी अरब की जेलों

86 देशों में 10 हजार 152 भारतीय जेलों में बंद

New Delhi । दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 86 देशों में 10 हजार 152 भारतीय जेलों में बंद हैं। ऐसे भारतीयों की सबसे ज्यादा संख्या सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में है। इन दोनों ही क्षेत्रों में भारतीय कैदियों की संख्या 2 हजार से ज्यादा है।

इसके अलावा बहरीन, कुवैत और कतर में भी बड़ी संख्या में भारतीय जेल में बंद हैं। इनके अलावा नेपाल में 1317 भारतीय जेल की सजा काट रहे हैं, जबकि मलेशिया में इनकी संख्या 338, चीन में 173 है। चीन, कुवैत, नेपाल, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात उन 12 देशों में शामिल हैं।

जहां 100 से ज्यादा भारतीय कैद हैं। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जो ट्रांसफर ऑफ सेंटेंस्ड पर्सन्स समझौते में शामिल हैं। इसके तहत दोषी पाए गए व्यक्ति को उसके मुल्क में सजा काटने के लिए भेजने की अनुमति दी जाती है।

इस समझौते के बाद बीते तीन सालों में केवल 10 भारतीय कैदियों को वापस लाकर भारत की जेलों में रखा जा सका है। इनमें 3 ईरान, 3 ब्रिटेन, 2 कंबोडिया और 2 रूस से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!