Tuesday, September 22, 2026
HomeभारतNew delhi : अमित शाह से मिले गंभीर

New delhi : अमित शाह से मिले गंभीर

New delhi । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें भगवान गणेश की एक प्रतिमा भेंट की। गंभीर ने सोशल मीडिया में शाह के साथ तस्वीर साझा की है जिसमें वे गृहमंत्री से बातचीत करते दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद से कई तरह की अटकलें भी शुरु हो गयी हैं क्योंकि गंभीर कोच बनने से पहले पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद भी रहे थे। पिछली बार हालांकि वह चुनाव में नहीं उतरे थे। सवाल उठा रहे हैं कि कहीं वह फिर से राजनीति में तो नहीं उतर रहे ?

गंभीर ने साल 2024 में राजनीति छोड़ दी थी और एक बार फिर वह कोच के तौर पर खेल में सक्रिय हो गये थे। भाजपा से सांसद बनने के बाद गंभीर केवल एक कार्यकाल तक ही राजनीति में सक्रिय रहे थे। इससे बाद गंभीर ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राजनीति से किनारा कर लिया था। अभी गंभीर टीम के मुख्य कोच हैं और साल 2027 एकदिवसीय विश्वकप तक उनका कार्यकाल बचा हुआ है।
गंभीर अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज की तैयारी में लगे हैं। भारतीय टीम को शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से घरेलू सीरीज खेलनी है।दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की ही टी20 क्रिकेटरों की एक टीम अभी जापान में जारी एशियाई खेलों में भाग ले रही है। इसके लिए कोच की जिम्मेदारी हैं वीवीएस लक्ष्मण को दी गयी है। ऐसे में गंभीर के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर ही ध्यान देने क अवसर है। गंभीर का लक्ष्य इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब देना भी होगा क्योंकि उनके कोच बनने के बाद से ही टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है जितना होना चाहिये।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...