Thursday, August 20, 2026
HomeखेलKanpur : प्रशांत अवस्थी बने रेलवे अंडर-23 टीम के चयनकर्ता

Kanpur : प्रशांत अवस्थी बने रेलवे अंडर-23 टीम के चयनकर्ता

यूपी और रेलवे के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं प्रशांत, सीनियर टीम के कोच की भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

Kanpur । शहर के वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत अवस्थी को भारतीय रेलवे अंडर-23 क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। तीन सदस्यीय चयन समिति में उनके अलावा आगरा के धीरज शर्मा और छत्तीसगढ़ के अमित मिश्रा को शामिल किया गया है।

जूही निवासी प्रशांत अवस्थी उत्तर प्रदेश और भारतीय रेलवे की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। क्रिकेट के मैदान पर लंबे अनुभव के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई। पिछले वर्ष वह भारतीय रेलवे की सीनियर टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

फिलहाल प्रशांत अवस्थी काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

रेलवे की अंडर-23 टीम के चयनकर्ता की नई जिम्मेदारी मिलने पर शहर के क्रिकेटरों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। वरिष्ठ कोचों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ रेलवे के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...