1901 में मार्च में रहा औसत पारा 41.5 डिग्री
Varanasi। यूपी में मार्च माह में ही गर्मी ने 124 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोपहर में जबरदस्त धूप हो रही है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद रात की गर्मी और बढ़ेगी।
1901 के बाद मार्च महीने में यूपी में इतनी गर्मी पड़ी है। प्रदेश का औसत तापमान 42 डिग्री रहा। 1901 में मार्च में औसत पारा 41.5 डिग्री था।
अप्रैल से जून तक लू चलेगी
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि देश में इस बार सामान्य से अधिक गर्मी के आसार हैं। अप्रैल से जून के तीन महीनों में इस बार लू (हीटवेव) अधिक परेशान करेगी। धूप तेज होने से दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ।
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा का असर कम होने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की भी सक्रियता कम हो रही है। इस बार ला-नीनो की वजह से बारिश कम हो सकती है।