मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Mumbai : मुंबई इंडियंस के शुरुवाती मैंच में नहीं खेल पाएंगे बुमराह….चोट बनी वजह 
खेल

Mumbai : मुंबई इंडियंस के शुरुवाती मैंच में नहीं खेल पाएंगे बुमराह….चोट बनी वजह 

Akash Chaudhary
Mumbai  । जसप्रीत बुमराह के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शुरुआती दौर के मैचों में नहीं खेलने वाले हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस का स्टार तेज गेंदबाज अभी भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे है, इसकारण वे जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं।
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वे दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
एक सूत्र ने बताया कि उनकी चोट से उबरने की प्रगति अच्छी है, लेकिन जून में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज को देखकर, इस स्तर पर उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ और समय देना बेहतर होगा।
रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि बुमराह के अप्रैल की शुरुआत तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल सके। चोटिल होने के कारण वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे, जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया।
मुंबई की टीम 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 29 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए अहमदाबाद जाएगी। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। वह चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स और सात अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *