Kanpur । प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेटर्स एकेडमी को दस रन से पराजित किया। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 23.2 ओवर में 123 रन बनाए।
टीम से दीपक राजपूत ने नाबाद 62 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में जैनेश सिंह ने छह विकेट, अजल ने दो और कुबेर तिवारी ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानुपर क्रिकेटर्स एकेडमी की पूरी टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। टीम से शिवांश सिंह ने 38, अजल ने 28 रन की पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके।
तो गेंदबाजी में देव दुबे ने तीन, अखिल यादव ने दो, नवीन और हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। विजेता टीम के लिए अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले दीपक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।


