Kanpur । हापुड़ में 27 से 28 मई तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान आयोजित रेफरी/जज परीक्षा में शैली यादव ने सफलता प्राप्त कर कानपुर की महिला बॉक्सिंग रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है।
उनकी सफलता पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, श्याम मिश्रा, अध्यक्ष संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा लोगों ने शुभकामनाएं दी।


