Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए पहले मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने बालमोल इलेवन को 36 रन से मात दी। दूसरे मैच में ओलिवर ब्राउन इलेवन ने एनलाइटेन इलेवन को आठ विकेट से हराया।

तीसरे मैच में साउथ मैदान-बी पर खेले गए मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। टीम से युवराज यादव ने 61 बनाए, तो गेंदबाजी में पवन, तेजस, विशेष व आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बालमोल इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। टीम से शिवाय ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल फैजल ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच युवराज को चुना गया। साउथ मैदान-ए पर खेले गए दूसरे मैच में एनलाइटेन इलेवन ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

टीम से अदरिक ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में युवराज ने दो को आउट किया। जवाब में ओलिवर ब्राउन इलेवन ने 23.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अर्जुन सिंह ने 65 रन, देवांश त्रिपाठी ने 49 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तेजस और अदरिक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्जुन सिंह को चुना गया।


