Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने काउंटी क्लब को 101 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने 38.5 ओवर में 232 रन बनाए।
टीम से हर्षवर्धन ने 85 रन, अतीत यादव ने 49 रन, अंकेश यादव ने 31 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आशीष कुमार, प्रियांशु पाल व आशीष यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए काउंटी क्लब ने 30.3 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से यथार्थ ने चार, विष्णु सरोज ने तीन को आउट किया। 85 रन की पारी खेलने वाले हर्षवर्धन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।


