Friday, May 29, 2026
HomeखेलKanpur : स्व. जयशंकर स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन वैली और एफजीके-बी...

Kanpur : स्व. जयशंकर स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन वैली और एफजीके-बी की शानदार जीत

Kanpur। अर्मापुर स्थित फील्डगन फैक्ट्री मैदान पर चार दिवसीय स्व. जयशंकर स्मृति जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए।दूसरे दिन के पहले मुकाबले में एक्मे स्कूल और ग्रीन वैली के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें ग्रीन वैली ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम ने पहला सेट 21-6 और दूसरा सेट 21-13 से जीता। दूसरे मुकाबले में रक्षा विहार और एक्मे स्पोर्ट्स अकादमी के बीच मैच खेला गया, इसमें पहला सेट एक्मे स्पोर्ट्स अकादमी ने 21-14 से जीता, जबकि दूसरे सेट में रक्षाविहार टीम ने 21-18 से वापसी की।

तो निर्णायक तीसरे सेट में एक्मे स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए 15-11 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में एफजीके-बी ने जवाहर क्लब-बी को सीधे सेटों में पराजित किया। एफजीके-बी ने पहला सेट 21-7 और दूसरा सेट 21-15 से जीतकर शानदार विजय हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...