Saturday, May 30, 2026
HomeखेलKanpur : अखिल यादव के ऑलराउंड खेल से खांडेकर की तीसरी लगातार...

Kanpur : अखिल यादव के ऑलराउंड खेल से खांडेकर की तीसरी लगातार जीत

Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने भारत क्रिकेट अकादमी को 140 रन से हराया। जीत में अखिल यादव ने पहले बल्ले और फिर गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया।

नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाए। टीम से अखिल यादव ने 90 रन, देव दुबे ने नाबाद 73 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विराट कश्यप व सरवन आर्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से आर्यन ने 16, ऋषभ ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने चार, अखिल यादव ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अखिल यादव को चुना गया। इसी के साथ खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...