Kanpur । केसीए की सीसीएल टी-20 क्रिकेट लीग में खेले गए दिन रात के मुकाबले में शुक्रवार को जीटीबी वारियर्स ने ब्लू वारियर्स को 38 रन से पराजित किया। जीत में अब्दुल रहमान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीटीबी वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। टीम से डॉ. चेतन सिंह ने 37, हरिओम 29, निहाल अहमद ने 27 व गौरव प्रताप सिंह ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ज्ञानेंद्र ने तीन और धर्मेंद्र ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू वारियर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से स्वर टंडन ने 33, त्रिभुवन दीक्षित ने 27, हसीन अहमद ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने तीन, वैभव शुक्ला व अभिनव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अब्दुल रहमान को चुना गया।
Kanpur : अब्दुल रहमान की घातक गेंदबाजी, जीटीबी वारियर्स की शानदार जीत


