Sunday, May 10, 2026
HomeखेलKanpur :बद्री नारायण तिवारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई...

Kanpur :बद्री नारायण तिवारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई बौद्धिक चमक

Kanpur । खलासी लाइन स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में रविवार को ‘ब्रिलियंट माइंड चेस नेक्सस’ की ओर से देहदानी स्मृतिशेष डॉ. बद्री नारायण तिवारी मेमोरियल रैपिड चेस टूर्नामेंट हुई। इसमें शहर और आसपास के जिलों से आए युवा शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता अंडर-7 से अंडर-19 आयु वर्ग तक बालक व बालिका वर्गों में स्विस सिस्टम पद्धति से खेली गई। इसमें ​ खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में सूझबूझ, धैर्य और समय प्रबंधन का बेहतरीन परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत डॉ. बद्री नारायण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन सचिव प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि डॉ. तिवारी समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को बौद्धिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास है। टूर्नामेंट के सफल संचालन अभय त्रिपाठी, बीएमसीएन मैनेजर अर्चना त्रिपाठी और टूर्नामेंट डायरेक्टर दिलीप कुमार श्रीवास्तव का रहा। मुख्य निर्णायक विकास निषाद ने प्रतियोगिता को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह रहे परिणाम:::
अंडर-7 ओपन बालक वर्ग में अ​भिनंदन ने 4 अंक, उत्कृष्ट मिश्रा ने 3 अंक और अंडर-7 बालिका वर्ग में आकांक्षा गोस्वामी ने 3 अंक, अविका शर्मा ने 3 अंक ने बाजी मारी।
अंडर-9 ओपन बालक वर्ग में वेदांश शर्मा ने 5 अंक, गगनदीप सिंह ने 4 अंक और अंडर-9 बालिका वर्ग में अभिज्ञा तिवारी ने 4 अंक, शंभवी मिश्रा ने 3 अंक ने बाजी मारी।
अंडर-11 ओपन बालक वर्ग में कृ​षिव कनोडिया ने 5 अंक, तनिष ने 4.5 अंक और अंडर-11 बालिका वर्ग में मनिका राय ने 3.5 अंक, सानवी ओमर ने 3.5 अंक लेकर विजेता बनीं।
अंडर-13 ओपन बालक वर्ग में आदित्य यादव ने 5 अंक, अरनव कुमार ने 4.5 अंक और अंडर-13 बालिका वर्ग में समृद्धि वर्मा ने 4 अंक, आनया गुप्ता ने 3 अंक लेकर विजेता बनी।
अंडर-15 ओपन बालक वर्ग में विनायक साहू ने 4.5 अंक, अद्याश सिंह ने 4.5 अंक और अंडर-13 बालिका वर्ग में काशवी गुप्ता ने 4.5 अंक, आद्या मिश्रा ने 4 अंक ने बाजी मारी।
अंडर-17 ओपन बालक वर्ग में प्रांजल सिंह ने 5 अंक, चर्चित जैन ने 4 अंक और अंडर-17 बालिका वर्ग में कृतिका पुरवार ने 4 अंक, अदिति ने 3 अंक लेकर बाजी मारी।
अंडर-19 ओपन बालक वर्ग में लक्ष्य शर्मा ने 3.5 अंक, आनंद अ​ग्निहोत्री ने 3 अंक और अंडर-19 बालिका वर्ग में आर्या गुप्ता ने 3 अंक, एंजेलीना ने 3 अंक लेकर बाजी मारी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!