Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलLondon : स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए नहीं कहेंगे...

London : स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए नहीं कहेंगे : फ्लेमिंग

London । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस लौटने के लिए नहीं कहा जाएगा। फ्लेमिंग ने कहा कि हम स्टोक्स के फैसले का सम्मान करते हुए उसे वापस आने के लिए बिलकुल भी नहीं कहेंगे। इसलिए इस प्रकार की अटकलें नहीं लगायी जानी चाहिये। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टोक्स अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट और खुश हैं, इसलिए हमें उनके फैसले पर सवाल नहीं उठाने चाहिये।

गौरलतब है कि पूर्व टेस्ट कप्तान और मैच विजेता खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इसी साल जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में मिली हार के बाद अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस अप्रत्याशित फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था और तब से ही उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं।

इसमें कहा जा रहा है कि एशेज सीरीज से पहले। इस अनुभवी ऑलराउंडर की मैदान पर मौजूदगी और कप्तानी क्षमता की कमी को देखते हुए उनसे वापसी की अपील की जा सकतती है। वहीं फ्लेमिंग ने हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला है। पद ग्रहण करते ही उन्होंने स्टोक्स से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने स्टोक्स की वापसी की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

फ्लेमिंग ने कहा, मैं डरहम गया और बेन स्टोक्स से बात की, जो एक अच्छी बात थी। वह बहुत खुश है और अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट लग रहा था। मैंने बेन के साथ काफी काम किया है। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। वह अपने काम से बहुत खुश और सहज दिखते हैं। उन्होंने आगे जोर देकर कहा, मैं उनके फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। इसे पलटने और इस पर सवाल उठाने की कोशिश करना गलत है। फ्लेमिंग के इस बयान से साफ है कि वह स्टोक्स के निजी फैसले में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं हैं, भले ही टीम को उनकी कितनी भी जरूरत क्यों न हो।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद स्टोक्स अपनी काउंटी टीम डरहम के लिए खेलना जारी रखे हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए भी खेलते दिखेंगे।

यह दर्शाता है कि स्टोक्स क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन शायद अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव और व्यस्त कार्यक्रम से उन्होंने खुद को दूर कर लिया है। फ्लेमिंग के इन स्पष्ट बयानों के बाद, यह अब लगभग तय हो गया है कि बेन स्टोक्स निकट भविष्य में इंग्लैंड के लिए दोबारा सफेद या लाल जर्सी में खेलते नहीं दिखेंगे। टीम को अब उनके बिना ही आगे बढ़ना होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...