Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलKanpur : 60 खिलाड़ियों में चयन की जंग, ग्रीन पार्क-कमला क्लब में...

Kanpur : 60 खिलाड़ियों में चयन की जंग, ग्रीन पार्क-कमला क्लब में परखी प्रतिभा

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सीनियर पुरुष चयन मैच में प्रदेश के 60 खिलाड़ियों के बीच चार टीम बनाकर प्रदर्शन को परखा जा रहा है। चयन मैच के पहले दिन आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, लखनऊ, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फतेहपुर, बरेली, अयोध्या समेत प्रदेश भर से चुनकर आए 60 खिलाड़ियों ने ग्रीन पार्क व कमला क्लब में खेले गए एकदिवसीय प्रारूप के मुकाबले में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया।

मंगलवार को कमला क्लब में ए और डी टीम तथा ग्रीन पार्क में टीम बी व सी के बीच एकदिवसीय प्रारूप में मुकाबला खेला गया। मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की होड़ दिखी। कानपुर से आदर्श सिंह एकमात्र खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए।

पहले दिन खेले गए मुकाबले में मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिन्होंने गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेट कीपिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बुधवार को अंतिम दिन चयन मैच से खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...