Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलMumbai : रोहित जब तक रन बना रहे हैं उन्हें खेलते रहने...

Mumbai : रोहित जब तक रन बना रहे हैं उन्हें खेलते रहने दें : चेतन शर्मा

Mumbai । भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा का कहना है कि कि अनुभवी बल्लेबाज रोहत शर्मा को अभी संन्यास के लिए मजबूर न करते हुए तब तक खेलते रहने देना चाहिये जब तक कि वह रन बना रहे हैं। पिछले करीब एक साल से रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें जारी हैं। ये भी कहा जा रहा है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उन्हें टीम में बनाये रहने के पक्ष में नहीं हैं।

ऐसे समय में चेतन ने रोहित का बचाव करते हुए कहा है कि जब तक वह फिट हैं और रन बना रहे हैं, उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट खेलना रहने देना चाहिए। चेतन शर्मा के अनुसार उम्र केवल एक नंबर है और उसे चयन का पैमाना नहीं बनाया जा सकता।

साथ ही कहा , अगर रोहित शर्मा 2027 विश्व कप खेल सकते हैं, तो इसमें क्या खराबी है? यह बयान रोहित के अगले विश्व कप तक खेलने की संभावनाओं को बल देता है, बशर्ते उनकी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रहे। शर्मा ने अपनी इस राय को सिर्फ रोहित तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विराट कोहली का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, अगर विराट कोहली अभी भी फिट हैं और रन बना रहे हैं, तो उन्हें भी खेलते रहना चाहिए।

विराट हमेशा से भारतीय क्रिकेट की अमूल्य संपत्ति रहे हैं। शर्मा का मानना है कि ऐसे दिग्गजों को, जो फिट रहते हुए देश के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, टीम में बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने कहा, अगर वे फिट हैं और भारत के लिए रन बना रहे हैं, तो हमें खुश होना चाहिए।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए, चेतन शर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उस फैसले पर खुशी जतायी जिसमें बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के लिए फिट और उपलब्ध होने पर घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य बनाया है।शर्मा ने याद किया कि जब वह भारत के मुख्य चयनकर्ता थे, तब उनकी सोच यही थी कि यदि कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे राष्ट्रीय टीम में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट आयोजित करने के लिए बहुत पैसा और प्रयास खर्च करता है, और इसलिए हमें घरेलू क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई के इस निर्देश को देखकर उनका सपना सच हो गया है, और इसके लिए वह बोर्ड के वाकई आभारी हैं। उन्होंने सभी फिट खिलाड़ियों से रणजी ट्रॉफी या अन्य प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भाग लेने का आग्रह किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...