Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलAichi : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपना अभियान...

Aichi : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपना अभियान शुरु किया

Aichi । भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में अपने अभियान की जीत से शुरुआत करते हुए पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 से हराया है। भारतीय टीम ने टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले गए ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 के बड़े अंतर से हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिये हैं। इस जीत से तय है कि टीम लगातार तीसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार है।

  • इस मुकाबले में भारतीय टीम ने रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए लगातार आक्रामक रुख अपनाया। भारतीय खिलाड़ियों के अच्छ तालमेल के कारण बांग्लादेश की टीम खेल के किसी भी चरण में ऊपर नहीं आ पायी। खासकर संजू देवी ने रेडिंग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को लगातार अंक दिलाए। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबादबा कायम कर लिया था। ऐसे में बांग्लादेशी रेडर्स के लिए बोनस लाइन तक पहुंचना भी कठिन हो गया।
  • भारतीय रेडर्स ने लगातार सफल रेड करते हुए अंक बटोरे। वहीं, डिफेंस में मनीषा कुमारी लेफ्ट कवर से बेहद प्रभावी रहीं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण टैकल किए। अटैक में सोनाली शिंगेट और कप्तान पुष्पा राणा ने भी अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। भारतीय टीम की इस शानदार रणनीति का परिणाम यह रहा कि उन्होंने पहले ही हाफ में बांग्लादेश को ऑलआउट कर दिया और मध्यांतर तक 21-10 की मजबूत और आरामदायक बढ़त बना ली।
  • वहीं दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम के जोश और रणनीति में कोई कमी नहीं आई। संजू देवी और पूजा ने तेजी से हैंड टच के जिरये अंक बटोरे। वहीं, भारतीय डिफेंस ने हाई लाइन बनाए रखकर बांग्लादेश के रेडर्स पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे उन्हें रेड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस प्रभावी रणनीति के चलते भारत ने एक और ऑलआउट किया और अपनी बढ़त को और मजबूत किया।
  • हालांकि, बांग्लादेशी कप्तान श्राबोनी मौलिक ने अपनी टीम के लिए कुछ अंक जोड़े और उनकी टीम ने वापसी के प्रयास किये पर भारत के डिफेंस से वह अधिक कुछ नहीं कर पायी।
    भारत के कुल 42 अंकों में 11 बोनस अंक और चार ऑलआउट अंक शामिल थे, जबकि बांग्लादेश केवल 5 बोनस अंक और एक सुपर टैकल अंक ही जुटा पाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...