Kanpur । उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को आगरा में रोलर स्केटिंग मैराथन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 600 से 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24 पदक अपने नाम किए।
मैराथन में खिलाड़ियों ने 5 किलोमीटर, 11 किलोमीटर और 15 किलोमीटर की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्वॉड स्केटिंग और इनलाइन स्केटिंग की कैटेगरी शामिल रहीं।
इसमें कानपुर से आर्यन, केतन, रुद्रांशा, वत्स, आयुष, रुद्रांश, अमायरा, शन्वी, तापसी, भार्गवी, आराध्या, वेदांस, माधव, इवांश, धनविन, आध्या, आख्या, कियान, गीयांश, अस्तित्व यादव, अलौकिक श्रीवास्तव, आईरा मनहोत्रा, आनाया सिंह और अश्विन सिंह ने पदक जीते। कानपुर शहर के रोलर स्केटिंग कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मनदीप कुमार, अर्जुन सिंह, आदित्य यादव और राहुल भदौरिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


