Kanpur। कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स की ओर से क्रिकवर्षा सीजन-1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें डीपीएस कल्याणपुर ने एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी को 100 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी पूरी टीम 8.2 ओवर में मात्र 40 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में आदित्य अवस्थी (डीपीएस कल्याणपुर) को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया। अरनब कुलकर्णी को बेस्ट बैट्समैन, अमन चौधरी को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आदित्य अवस्थी को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। वहीं बेस्ट फेयर प्ले टीम का अवॉर्ड पंडित दीनदयाल विद्यालय को प्रदान किया गया।
फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि वीएसएसडी कॉलेज की प्राचार्य नीरू टंडन और पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय के अकादमिक हेड मंजीत सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। टूर्नामेंट संयोजक डॉ. विकास विक्टर, अभिषेक बाजपेई, सौरभ पांडेय, अजय मिश्रा, केतन सोनकर, प्रदीप, धर्मेंद्र पाल, नरेंद्र सिंह, विकास जायसवाल, सौरभ समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

