Kanpur । हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 26 और 27 सितंबर को कुरुक्षेत्र स्टेडियम में हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप होगी। इसमें कानपुर के सिहान सुनील श्रीवास्तव निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने उन्हें निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया है। हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, हरियाणा सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुनील श्रीवास्तव के चयन पर ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वैश्य, उपाध्यक्ष राकी एडविन, सुमित कश्यप, मिथुन श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, ज्योति, मुस्कान समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


