Kanpurr ।वेद, पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की गई।बरगदाही की पूजा को लेकर महिलाओ में खासा उत्साह माहौल रहा है। हिन्दू परंपरा के अनुसार आज के दिन वट सावित्री का ब्रत महिलाये अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। कल्याणपुर आवास विकास बरगद चौराहा स्थित वटवृक्ष की पूजा के लिए सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी।

पूर्व पार्षद अंजू मिश्रा ने पूजा करने आई महिलाओं को बधाई दी।जिसमे बरगद के पेड़ के चारो ओर परिक्रमा करके पूजा करती है।महिलाओ का मानना है कि माता सावित्री ने अपने पति को पाने के लिए १२ वर्ष तक वट वृक्ष की तपस्या की थी।

तभी से महिलाये इस दिन को बरगदाही के रूप में मानती चली आ रही है। जैसे बरगद के पेड़ की आयु लंबी होती है वैसे ही उनके पति की भी आयु लम्बी हो। और वो अपने जीबन में खूब तरक्की करे जिससे उनके परिवार में सुःख समृद्धि बानी रहे।


