Sunday, October 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : बेकरी संचालक के घर 8.50 लाख की चोरी

Kanpur : बेकरी संचालक के घर 8.50 लाख की चोरी

धनकुट्टी के बाद नयागंज में भी वारदात, लगातार चोरी से रात की गश्त पर उठे सवाल

Kanpur । कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के धनकुट्टी में चोरों ने बेकरी संचालक विकास गुप्ता के घर धावा बोलकर 50 हजार रुपये नकद और करीब आठ लाख रुपये के जेवर समेत 8.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को धनकुट्टी स्थित प्रतिष्ठान पहुंचकर एसीपी कलक्टरगंज से घटना के संबंध में वार्ता की गई। उन्होंने शेष सामान की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। पुलिस ने घटना में गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई भी की है।

धनकुट्टी की वारदात के बाद नयागंज में भी चोरों ने ड्राई फ्रूट कारोबारी सज्जन गुप्ता की दुकान को निशाना बनाया था। चोर सेंध लगाकर दो लाख रुपये नकद और करीब 80 हजार रुपये का सामान ले गए थे। कारोबारी क्षेत्र में लगातार दो दिनों में हुई चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।

व्यस्त बाजारों और संवेदनशील कारोबारी क्षेत्रों में चोरी की वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही गश्त बढ़ाने की जरूरत जताई है। अब पुलिस के सामने शेष माल की बरामदगी के साथ वारदातों पर रोक लगाने की चुनौती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...