Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGorakhpur : प्रबुद्धजनों से सीएम योगी की अपील, युवाओं को बताएं ‘पुराने...

Gorakhpur : प्रबुद्धजनों से सीएम योगी की अपील, युवाओं को बताएं ‘पुराने यूपी’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ का फर्क

गोरखपुर में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री- युवाओं को अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति से सावधान करना जरूरी

Gorakhpur । गोरखपुर में आयोजित ‘प्रबुद्ध संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के बुद्धिजीवियों और जागरूक नागरिकों से युवाओं को प्रदेश के पुराने हालात और वर्तमान बदलाव के बारे में जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि 9-10 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश किस तरह गुंडागर्दी, दंगा, कर्फ्यू, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से जूझ रहा था और आज प्रदेश विकास, सुरक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

राप्तीनगर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर युवाओं को अतीत की सच्चाई नहीं बताई गई तो वे तुष्टिकरण और अराजक राजनीति के दुष्परिणामों को नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि “क्षणिक स्वार्थ के लिए नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ देशद्रोह के समान है।

2017 से पहले यूपी की पहचान थी दंगा और डर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में व्यापारी गुंडा टैक्स देने को मजबूर थे, बेटियां असुरक्षित थीं और नौजवान रोजगार के लिए पलायन करते थे। इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से लोग भयभीत रहते थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा, निवेश और रोजगार का माहौल बना है।

सीएम योगी ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बंद पड़ा खाद कारखाना दोबारा चालू हुआ, एम्स की स्थापना हुई और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गईं। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में गोरखपुर में 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं आई हैं, जिनसे हजारों युवाओं को रोजगार मिला।

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में भारत ने दुनिया के सामने बेहतरीन प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया। कम संसाधनों के बावजूद भारत ने प्रभावी ढंग से महामारी का सामना किया।
उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया के तनाव का उल्लेख करते हुए लोगों से ईंधन बचत, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों और कार पूलिंग जैसे उपाय अपनाने की अपील की।

देश प्रथम’ की भावना जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों और भाषाओं के बावजूद सभी भारतीयों की भावना “देश प्रथम” होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा अपने प्रबुद्ध समाज को सम्मान दिया है।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। वहीं भाजपा नेता धमेंद्र सिंह ने योगी सरकार को विकास, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...