Sunday, August 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : पार्थिव शिवलिंग की पूजा महापुण्यकारी : डॉ. सर्वेश

Kanpur : पार्थिव शिवलिंग की पूजा महापुण्यकारी : डॉ. सर्वेश

श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 11 अगस्त को होगा महारुद्राभिषेक

Kanpur । कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर में सनातन साहित्य संगम की ओर से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य डॉ. सर्वेश द्विवेदी ने शिवलिंग पूजन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पार्थिव शिवलिंग की पूजा को महापुण्यकारी बताया।

#kanpur

उन्होंने कहा कि कलियुग में शुद्ध मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। जिस प्रकार नदियों में गंगा, देवताओं में देवाधिदेव महादेव और देवियों में माता पार्वती को श्रेष्ठ माना गया है, उसी प्रकार सभी शिवलिंगों में पार्थिव शिवलिंग को सर्वोत्तम माना गया है।

#kanpur

उन्होंने कहा कि शुद्ध मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग में पृथ्वी की सकारात्मक ऊर्जा समाहित होती है। श्रावण मास में श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने पर भक्तों को विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

कथा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण करते रहे।सनातन साहित्य संगम की सचिव डॉ. प्रसून चौहान ने बताया कि 11 अगस्त को मासिक शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

#kanpur

कार्यक्रम में प्रदीप मिश्रा, राधा मिश्रा, दीपशिखा त्रिवेदी, उमाशंकर त्रिवेदी, मीरा सिंह, विजय पाल सिंह, राम प्रकाश शुक्ला और चित्रा शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...