Friday, September 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर के विकास की आवाज अब संसद की समिति में...

Kanpur : कानपुर के विकास की आवाज अब संसद की समिति में उठाएंगे रमेश अवस्थी

MPLADS समिति में सदस्य नामित, सड़क-पानी से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी का मिलेगा अवसर

Kanpur । कानपुर के विकास से जुड़े मुद्दों को अब संसद की महत्वपूर्ण समिति में मजबूती से उठाने का अवसर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी को मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) समिति का सदस्य नामित किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शहर की विकास योजनाओं की निगरानी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर सांसद की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

MPLADS के तहत सांसद अपने क्षेत्र की स्थानीय जरूरतों के अनुसार सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की अनुशंसा करते हैं। प्रत्येक सांसद के संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान है। ऐसे में समिति के सदस्य के रूप में रमेश अवस्थी को योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों को संसदीय स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा।

जिम्मेदारी मिलने पर रमेश अवस्थी ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि विकास योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंचे।
सांसद ने कहा कि कानपुर को आधुनिक और सुविधासंपन्न शहर बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि MPLADS समिति के माध्यम से कानपुर की जरूरतों को व्यापक संसदीय मंच पर रखने और विकास कार्यों की बेहतर निगरानी का अवसर मिला है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...