Friday, September 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

Kanpur : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

Kanpur । महाराजपुर के विपौसी-नजफगढ़ गांव में गुरुवार दोपहर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय सीता का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीता की शादी करीब दो साल पहले अनूप पासवान से हुई थी। भाई सोनू का आरोप है कि शादी के बाद से ही दंपती के बीच विवाद रहता था। अनूप शराब पीने के लिए रुपये मांगता था और अतिरिक्त दहेज को लेकर सीता के साथ मारपीट करता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मायके वालों को सीता के फांसी लगाने की सूचना दी गई।

परिजन मौके पर पहुंचे तो सीता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। भाई ने आरोप लगाया कि सीता की गला दबाकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...