Saturday, September 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : पोषण की राह पर बढ़े कदम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

Kanpur : पोषण की राह पर बढ़े कदम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

हेल्दी बेबी शो में शिवार्थ, ऐश्वर्या और अन्वी रहे अव्वल, कुपोषण से सामान्य हुए बच्चों को भी मिली पोषण पोटली

Kanpur । बिल्हौर में शनिवार को आयोजित आंगनबाड़ी मिलन सेवा संकल्प समारोह में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कशिश कटियार और सहायिका इंद्र कुमारी को साड़ी, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

#kanpur
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अशोक रावत, एसडीएम बिल्हौर मनीष कुमार यादव, तहसीलदार अनुभव चंद्रा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर उन्होंने जोर दिया।

#kanpur

समारोह में आयोजित हेल्दी बेबी शो में शिवार्थ ने पहला, ऐश्वर्या ने दूसरा और अन्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों बच्चों को पोषण किट देकर सम्मानित किया गया। वहीं पहले सैम श्रेणी में रहे दो बच्चों के सामान्य होने पर उन्हें भी पोषण पोटली दी गई।

कार्यक्रम में एक बच्चे का अन्नप्राशन और एक गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़कर मातृशक्ति और बच्चों को योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर मिल रहा है। इस दौरान सीडीपीओ रुचि समेत विभागीय स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...