Thursday, September 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : पर्वों से पहले सफाई पर सख्ती, कूड़ा मिला तो होगी...

Kanpur : पर्वों से पहले सफाई पर सख्ती, कूड़ा मिला तो होगी कार्रवाई

Kanpur । नवरात्रि और अन्य त्योहारों से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा नहीं दिखना चाहिए। सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी और अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि शहर में रोज करीब 1800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जबकि लगभग 1300 मीट्रिक टन ही उठाया जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने उपलब्ध वाहनों से अतिरिक्त ट्रिप लगाकर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डीजल खर्च का प्रस्ताव देने को भी कहा।उन्होंने बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले और निर्धारित क्षेत्र में काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को चिह्नित कर अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

पीसीटीएस और ट्रांसफर स्टेशनों के बाहर कूड़ा मिलने पर संबंधित संस्थाओं पर आर्थिक दंड लगाने को कहा गया।रोड स्वीपर के रूट में बदलाव कर आउटर क्षेत्रों में दिन और आंतरिक क्षेत्रों में रात में सफाई कराने के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग की कटिंग और सीएंडडी वेस्ट का तत्काल उठान कराने को भी कहा गया। नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी पर्वों के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...